कोई परिणाम नहीं मिला

    लाल बहादुर शास्त्री* "

    लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ। 

            " *लाल बहादुर शास्त्री* "

    कुशाग्र बुद्धि, सादा जीवन ,मजबूत हौसले, 
    डिगा न सका मार्ग से कोई। 
    सत्य पथ पर चले हमेशा, 
    काम राष्ट्रहित किया। 
    ऐसे भारत माँ के लाल, 
    बहादुर और शास्त्र पारंगत, 
    बने दूसरे प्रधानमंत्री देश के। 
    कद छोटा, पर ऊंचे ,दृढ़ इरादे। 
    करजोड नमन हम उनको करते।। 

    संभालते ही बागडोर देश की, 
    युद्ध पाक ने छेड़ा। 
    जवाब करार दिया आपने। 
    जीत गए हम, कुशल नेतृत्व पाकर। 
    ऑंखें अमेरिका ने दिखाई। 
    मानी नहीं उनकी बात आपने
     कर जोड़ नमन हम उनको करते।। 

    कृषि क्रांति जगाई आपने। 
    बीड़ा अन्न समस्या हल करने का उठाया। 
    महत्व ,उपवास का जनता को बताया। 
    एक दिन उपवास सबसे करवाया। 
    "जय जवान, जय किसान"नारा बुलंद किया। 
    कर जोड़ नमन हम उनको करते। । 

    बचपन से बाधाएँ झेलीं। 
    त्यागी, तपस्वी, ज्ञानी महान। 
    ईमानदारी रग -रग में समाई। 
    था भारती का सच्चा लाल। 
    दूरदर्शिता के परिचायक। 
    राष्ट्र प्रहरी देश के। 
    कर जोड़ नमन हम उनको करते। । 

    चंद्रकला भरतिया 
    नागपुर महाराष्ट्र.

    एक टिप्पणी भेजें

    Thank You for giving your important feedback & precious time! 😊

    और नया पुराने

    संपर्क फ़ॉर्म