कोई परिणाम नहीं मिला

    जय हो हिंदुस्तान की:(गीत)

    जय हो हिंदुस्तान की:(गीत)
    जय जय वीर जवान की।
    जय मज़दूर किसान की।
    राम कृष्ण भगवान की।
    करो रे मिलकर वंदना,
    अपने हिंदुस्तान की।

    वेदों के अभिधान की।
    गीता और पुराण की।
    वीरों के परित्राण की।
    करो रे मिलकर वंदना,
    अपने हिंदुस्तान की।

    दानी कर्ण महान की।
    भूप बृषभ गौदान की।
    नरसी के सनमान की।
    करो रे मिलकर वंदना,
    अपने हिंदुस्तान की।

    गौतम ऋषि के ध्यान की।
    वाल्मीकि के ज्ञान की।
    महावीर वरदान की।
    करो रे मिलकर वंदना,
    अपने हिंदुस्तान की।

    मीरा के विषपान की।
    तुलसी के यशगान की।
    सूरदास रसखान की।
    करो रे मिलकर वंदना,
    अपने हिंदुस्तान की।

    गोरा के अरमान की।
    गुरु पुत्रों के शान की।
    बंदा के बलिदान की।
    करो रे मिलकर वंदना,
    अपने हिंदुस्तान की।

    पदमिनियों की आन की।
    कुरूक्षेत्र मैदान की।
    मेवाड़ी शमशान की।
    करो रे मिलकर वंदना,
    अपने हिंदुस्तान की.

    गाँधी के श्रमदान की।
    भावे के भूदान की।
    पंचशील आव्हान की।
    करो रे मिलकर वंदना,
    अपने हिंदुस्तान की।

    अर्जुन के रथवान की।
    दशरथ सुत के बान की।
    हनुमान बलवान की।
    करो रे मिलकर वंदना,
    अपने हिंदुस्तान की।

    रचयिता:राष्ट्रीय कवि -डा सी एम गुप्ता अटल,डी.लिट(मानद)
    (भारत गौरव सम्मान प्राप्त कवि 

    एक टिप्पणी भेजें

    Thank You for giving your important feedback & precious time! 😊

    और नया पुराने

    संपर्क फ़ॉर्म