कोई परिणाम नहीं मिला

    चाँद पर भारत का तिरंगा ध्वज लहराया है*(41 दिन में प्राप्त ऐतिहासिक सफलता पर 41 लाइन)

    रचना शीर्षक :
          *चाँद पर भारत का तिरंगा ध्वज लहराया है*
    (41 दिन में प्राप्त ऐतिहासिक सफलता पर 41 लाइन)


    चाँद छूने को संकल्पित,वैज्ञानिकों ने स्वप्न सजाया।
    इसरो के अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने,चंद्रयान-3 बनाया।।
    विज्ञानियों के सम्मिलित दल ने, अभियान चलाया।
    शिव-सावन मास में,14जुल.23को लॉन्च कराया।।

    धरा से चंद्र की 3,84,400किमी.दूरी तय कराया।
    41वें दिन23अगस्त 23को,मिशन सफल बनाया।।
    दक्षिणी ध्रुव पर सफल उतर,चंद्र पर पाँव जमाया।
    विश्व में चंद्र पर,प्रथम पहुँच,झंडा भारत लहराया।।

    इसरो चीफ एस.सोमनाथ,सफल अभियान प्रमुख।
    अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के दल में, महिला और पुरुष।। 
    सबने चन्द्र कार्य में भूमिका,निभाई,रहे उप प्रमुख।
    सिर्फ वैज्ञानिकों को नहीं,हरेक भारतीय को सुख।।

    जहाँ न पहुँचे रुस,चीन,अमेरिका,हिन्द वहाँ खड़ा।
    चंद्रयान-3 विजय से,भारत सम्मान विश्व में बढ़ा।।
    चंद्रयान-2 विफल क्यों ?,कमी दूर कर पुनः बढ़ा।
    चाँद पर आज तिरंगा झंडा, लहराता देखो खड़ा।। 

    विक्रम लैंडर चाँद पर, साफ्ट लैंडिंग कर दिखाया।
    लैंडर,रोवर,ने चंद्र का,अद्भुत दृश्य भेज दिखाया।।
    14 दिन रोवर चंद्र भ्रमण का,साहस हमें दिखाया। 
    भारत क्या कर सकता है,दुनिया को है दिखाया।।

    भेज रहा है धरती पर, नित्य चाँद की वह तस्वीर।
    प्रज्ञान, हमारे वैज्ञानिकों, को बनाया विज्ञानवीर।।
    अंतरिक्ष ज्ञान की शान बने,हिन्द देश के महावीर।
    धन्य हुई भारत की धरती,धन्य हुए सब चंद्रवीर।।

    रोवर,चलते छोड़े,अशोक चक्र-इसरो का निशान।
    गजब बनाया है इसरो ने,अपना तृतीय चंद्रयान।।
    जय जवान,जय विज्ञान, जय चंद्रवीर अनुसंधान।
    तुमने बढ़ाया दुनिया में भारत की अनुपम शान।।

    लख-लख आपको,हार्दिक शुभकामनाएं,बधाई।
    देश,विदेश दिए भारत को,उपलब्धि की बधाई।।
    रक्षाबंधन में धरती ने, चाँद पे भेजा रक्षा,कलाई।
    चंद्रयान-3 सम्पूर्ण टीम को मेरा है नमन,बधाई।।

    भारत के नागरिक हर्षित,इस उपलब्धि से भाई।
    खुशी में ढोल,नगाड़े बाजें,फोड़ते पटाखे भाई।।
    एक दूसरे का मुँह मीठा करें,ले हाथों में मिठाई।
    सच पूछिए तो लगता जैसे, दीपावली है आई।।

    चंद्रयान-2 के चिन्ह जहाँ,घोषित तिरंगा प्वाइंट।
    चंद्रयान-3 लैंडिंग जहाँ, वह शिवशक्ति प्वाइंट।।
    23अगस्त2023,बन गया,भारत का स्पेशल डे।
    घोषित किया है प्रधानमंत्री ने,नेशनल स्पेस डे।।

    ग्रीस से बेंगलूरु सीधे पहुँचे,टीम को देने बधाई।


    सर्वाधिकार सुरक्षित ©®

    रचयिता :

    *डॉ.विनय कुमार श्रीवास्तव*
    सेवानिवृत्त वरिष्ठ प्रवक्ता-पी.बी.कालेज,प्रतापगढ़,उ.प्र.
    (शिक्षक,कवि,लेखक,लघुकथाकार,समीक्षक व समाजसेवी)
    इंटरनेशनल ज्वाइंट ट्रेजरर, 2023-2024, ए. सी.आई.
    एलायंस क्लब्स इंटरनेशनल,कोलकाता,प.बंगाल,भारत
    वरिष्ठ समाजसेवी-प्रांतीय,राष्ट्रीय,अंतरराष्ट्रीय सेवा संगठन

    एक टिप्पणी भेजें

    Thank You for giving your important feedback & precious time! 😊

    और नया पुराने

    संपर्क फ़ॉर्म