कोई परिणाम नहीं मिला

    पूर्व प्रधानमंत्री,प्रखर वक्ता अटल जी*

    *पूर्व प्रधानमंत्री,प्रखर वक्ता अटल जी*


    25 दिसंबर 1924 को जन्मा है,पृथ्वी पर एक बाल।
    कृष्ण बिहारी बाजपेयी-कृष्णा बाजपेयी का लाल।।

    कवि,ओजस्वी,प्रखर वक्ता,अटल बिहारी बाजपेयी।
    मिलनसार,चरित्रवान,सभी के दिल प्रिय बाजपेयी।।

    भारतीय जनसंघ के,संस्थापकों में से थे वह एक।
    राष्ट्रीय स्वयं सेवक भी थे,अटलजी वास्तव में नेक।।

    राष्ट्रीय भावना से ओत-प्रोत,पत्रिका के थे संपादक।
    राष्ट्रधर्म,पाञ्चजन्य,वीरअर्जुन,के वे रहेहैं संपादक।।

    जीवन में अटल बिहारी जी,3 बार रहेहैं प्रधानमंत्री।
    13 दिन 1996में,13माह1998-99 रहे प्रधानमंत्री।।

    पोखरण में वह,भूमिगत परमाणु परीक्षण विस्फोट। 
    देश को परमाणु शक्ति सम्पन्न, बनाया ये विस्फोट।।

    सदा-ए-सरहद बस सेवा,दिल्ली से लाहौर शुरू की।
    प्रथम यात्री बन स्वयं अटल ने, नई वार्ता शुरू की।।

    कुछ दिन बाद मुसर्रफ शह पर, कारगिल में कब्जा। 
    पाक सेना ने घुसपैठ कर,किए पहाड़ी क्षेत्र कब्जा।।

    भारत की सेनाओं ने,अपना गोला बारूद बरसाया।
    बोफोर्स तोपों ने शत्रु को कारगिल से मार भगाया।।

    भारत भूमि के हरेक इंच से,पाक कब्जा है छुड़ाया।
    यद्यपि कि देश के कई वीर,सपूतों ने जान गंवाया।।

    शुभ दिन फिर से आया,वे पूर्णकाल रहे प्रधानमंत्री।
    1999-2004 तक, भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री।।

    स्वर्णिम चतुर्भुज योजना की,एक नई शुरुआत हुई।
    दिल्ली-कोलकाता,चेन्नई-मुम्बई जुड़े,शुरुआत हुई।।

    सौ वर्षों पुराना एक,कावेरी जल विवाद सुलझाया।
    राष्ट्रीय सुरक्षा एवं,आर्थिक सलाह समिति बनाया।।

    आजीवन वे अविवाहित रहे,भारत की शान बढ़ाई।
    16अगस्त 2018 को, गोलोक वासी हो गए भाई।।

    श्रद्धा सुमन समर्पित करता,कविवर विनय है भाई।
    शत-शत नमन,प्रणाम वंदन,पुण्यतिथि घड़ी आई।।


    सर्वाधिकार सुरक्षित ©®

    रचयिता :

    डॉ. विनय कुमार श्रीवास्तव
    सेवानिवृत्त वरिष्ठ प्रवक्ता,पी.बी.कालेज,प्रतापगढ़,उ.प्र.

    एक टिप्पणी भेजें

    Thank You for giving your important feedback & precious time! 😊

    और नया पुराने

    संपर्क फ़ॉर्म