कोई परिणाम नहीं मिला

    गजल*

    *गजल*

    *******
    जिंदा हैं इस बात का एहसास होना चाहिए
    जिंदगी का कुछ अलग अंदाज होना चाहिए।

    सिर्फ खोना और पाना ही नहीं है जिंदगी
    जिंदगी में काम कोई खास होना चाहिए।

    सर को अपने कांधे पे हम रखके रो सकते नहीं
    दूसरों के सुख और दुख में हंसना रोना चाहिए।

    हंसते रहें गाते रहें हम खुशबू बिखराते रहें
    हम सभी को फूल की मानिंद होना चाहिए।,,,,                                             -गोपी साजन

    एक टिप्पणी भेजें

    Thank You for giving your important feedback & precious time! 😊

    और नया पुराने

    संपर्क फ़ॉर्म