इतना आसान नहीं होता

*इतना आसान नहीं होता*

मंजिल पाना इतना आसान नहीं होता
पतझड़ में फूल खिलाना इतना आसान नहीं होता। १।

गम में मुस्कुराना इतना आसान नहीं होता
बिछड़े को मिलाना इतना आसान नहीं होता। २।

बिगड़े मसले को सुलझाना इतना आसान नहीं होता 
लबों से ओश चुराना इतना आसान नहीं होता। ३।

कीचड़ में कमल खिलाना इतना आसान नहीं होता 
तरन्नुम की साज सजाना इतना आसान नहीं होता। ४।

अजीत को हराना इतना आसान नहीं होता 
जितेन्द्रिय बनना भी इतना आसान नहीं होता। ५।

मोहब्बत की जाम पिलाना इतना आसान नहीं होता 
रूठे को मनाना इतना आसान नहीं होता।६।

गुमसुम को हंसाना इतना आसान नहीं होता 
रिश्ते निभाना भी इतना आसान नहीं होता।७।

फरिश्ते बनना भी इतना आसान नहीं होता 
वक्त से आँखे चुराना इतना आसान नहीं होता।८।

-अजीत सिन्हा (स्व रचित)
०७ अप्रैल २०२३ 🙏
expr:data-identifier='data:post.id'

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

7

6

- हम उम्मीद करते हैं कि यह लेखक की स्व-रचित/लिखित लेख/रचना है। अपना लेख/रचना वेबसाइट पर प्रकाशित होने के लिए व्हाट्सअप से भेजने के लिए यहाँ क्लिक करें। 
कंटेंट लेखक की स्वतंत्र विचार मासिक लेखन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए यहाँ क्लिक करें।। 


 

2