भारत मेरा देश

भारत मेरा देश है और मुझे अपने देश पर गर्व है। मुझे अपने देश की परंपरा, 
सांस्कृतिक भावनाएं, जीवन मूल्यों पर गर्व है और हमेशा रहेगा। भारत यह दुनिया 
का सातवां सबसे विशाल और विस्तृत देश है। भारत दुनिया का दूसरा सबसे अधिक और 
घनी आबादी वाला देश है। भारत को इंडिया, हिंदुस्तान भी कहा जाता है। हमारे देश 
की राजधानी दिल्ली है। भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है, जो हिन्दू, मुस्लिम, सिख, 
ईसाई सभी धर्मो के लोगो को सामान मान्यता प्रदान करता है। भारत में 29 राज्य 
है और सभी राज्यों की अपनी विशेष भाषा है, और फिर भी हम सब भारतवासी एक सूत्र 
में बंधे हुए है। पौराणिक कथाओ के अनुसार हमारे देश का नाम प्राचीन हिन्दू 
राजा भरत के नाम पर पड़ा था। भारत की हड़प्पा और मोहनजोदड़ो की सभ्यता आज भी 
विश्व प्रसिद्ध है। देश की मिटटी और उसकी सुगंध के एहसास को ब्यान नहीं किया 
जा सकता है।

भारत को विविधताओं का देश कहा जाता है। हमारे देश के ड्राफ्टिंग कमेटी के 
अध्यक्ष डॉ बी आर अंबेडकर को भारतीय संविधान का पिता कहा जाता है। संविधान सभा 
के 389 सदस्यों ने देश से संबंधित सभी मुद्दों पर विस्तार से जांच करने के लिए 
समितियों का गठन किया था। हमारे देश के संविधान ने प्रत्येक देशवासी को बराबर 
के अधिकार दिए है। हमारा देश लोकतांत्रिक देश है, यहाँ प्रत्येक नागरिक को 
अपने विचारो को रखने का अधिकार है। भारत के पड़ोसी देश के नाम पाकिस्तान, 
नेपाल, बर्मा, बांग्लादेश, इंडोनेशिया, मलेशिया और श्रीलंका है।

हमारे देश की संस्कृति और गहन इतिहास पूरे विश्व को अपनी ओर आकर्षित करता है। 
यहाँ के ऐतिहासिक स्मारक, इमारतों की वास्तुकला, जन जीवन का दशकों और उसे भी 
पुराना इतिहास पर्यटको को सम्मोहित कर देते है। भारत अपनी पीढ़ियों से चली आ 
रही संस्कृति और परम्पराओ को संजोह कर रखना वाला देश है।

भारत में विभिन्न ऋतू का आगमन सबको देखने मिलता है। प्रत्येक ऋतू का अपना अलग 
महत्व होता है। भारत अपने सुन्दरता और मन को छू लेने वाले हिमालय पर्वत के लिए 
जाना जाता है। यह सर्वोच्च ऊंचा पर्वत है। यहां हमेशा बर्फ़-बारी होती है। 
हिमालय पर्वत देश को अनेक प्रकार के प्राकृतिक आपदाओं से बचाता है और देश को 
सुरक्षा प्रदान करता है। भारत में गंगा, यमुना, नर्मदा, ताप्ती , गोदावरी और 
कृष्णा जैसी विशाल नदियाँ बहती है। यह सभी नदियाँ कृषि की सिंचाई और उपज की 
दृषिकोण से महत्वपूर्ण है। लेकिन बढ़ते हुए प्रदूषण के कारण नदियाँ बुरी तरीके 
से प्रभावित हो रही है। नदियों का संरक्षण बेहद ज़रूरी है।

भारत का राष्ट्रीय पशु बाघ है, राष्ट्रीय पक्षी मोर है, राष्ट्रीय फूल कमल है, 
राष्ट्रीय फल आम है। भारत के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा है, केसरिया, सफेद और हरा 
रंग के साथ अशोक चक्र है। भारत का राष्ट्रगान “जन गण मन” जिसे रबिन्द्र नाथ 
टैगोर ने लिखा था। राष्ट्रगान के बैगर कोई समारोह समाप्त नहीं होता। 
बंकिमचंद्र चटर्जी ने राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम” लिखा था। देश का राष्ट्रीय 
खेल हॉकी है लेकिन अधिकाँश लोग क्रिकेट को ज़्यादा पसंद करते है। अशोक स्तंभ 
भारत का राष्ट्रिय चिन्ह है।

भारत के प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद जी है और हिन्दुस्तान के प्रथम 
प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू थे। अंग्रेज़ो ने लगभग दो सौ वर्षो तक भारत 
पर राज किया, भारत को आर्थिक तौर पर लूटा और कमज़ोर किया। भारतीयों पर 
अत्याचार किये और फुट डालो, राज करो की नीति अपनाकर हिन्दू -मुस्लिम में फुट 
डालने का प्रयास किया। भारत के ऐतहासिक वीर जिन्होंने देश को स्वतंत्र कराने 
में अपने प्राणो की बलि चढ़ाई, चंद्रशेखर आज़ाद, भगतसिंग, नेताजी, रानी 
लक्ष्मी बायीं और कई स्वतंत्र सेनानी शामिल है।

भारत के विविध भाषाओं, विभिन्न धर्मो के बावजूद, लोग अपने दिलो में प्रेमभाव, 
अपनापन और भाईचारा रखते है। यह अनेकता में एकता का खूबसूरत उदाहरण है। आखिर 
कार 15 अगस्त 1947 को देश आज़ाद हुआ। छब्बीस जनवरी 1950 को भारत एक गणतांत्रिक 
देश के रूप में उभर कर आया। भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया की छटवी विशाल 
अर्थव्यवस्था है और देश की मुद्रा रुपया है।

भारत के प्रत्येक राज्यों में मंत्रमुग्ध कर देने वाले पर्यटन स्थल है, जो 
आपका मन जीत लेंगे। विश्व में लोकप्रिय इमारत ताजमहल है जिसे शाहजहां ने अपने 
बीवी मुमताज़ की याद में बनवाया था। भारत एक ऐसा देश है जहाँ ताजमहल, फतेहपुर 
सीकरी, स्वर्ण मंदिर, कुतुब मीनार, लाल किला, ऊटी, नीलगिरी, कश्मीर, खजुराहो, 
अजंता और एलोरा की गुफाएँ, आदि प्रसिद्ध इमारत साथ ही उसकी वास्तुकला और 
नक्काशी मौजूद हैं। यह महान नदियों, पहाड़ों, घाटियों, झीलों और महासागरों का 
देश है।

महान नेताओं और स्वतंत्रता सेनानियों का देश हमारा भारत है। हमारे देश को 
आतंकवादियों से बचाने के लिए भारतीय सैनिक सीमाओं पर हमेशा तैनात रहते हैं। 
छत्रपति शिवाजी, महात्मा गांधी, नेताजी , जवाहरलाल नेहरू, डॉ बाबासाहेब 
अम्बेडकर, आदि जैसे महान नेता ने देश और देशवासियों को सही मार्ग दिखाया है। 
अगर यह नहीं होते तो देश को आज़ादी दिलाना मुश्किल हो जाता। ऐसे कई अज्ञात नाम 
है , जो इतिहास के किताबो में मौजूद नहीं है, लेकिन उन्होंने भी देश हित के 
लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया था।

भारत में सभी धर्मो के अनुरूप लोग उत्सव मनाते है। भारत में रंगो का त्यौहार 
होली, रोशनी से भरपूर दीपावली, रक्षा बंधन, भाई -बहनो का त्यौहार, दशहरा , 
ईद , क्रिसमस , लोहड़ी , पोंगल सभी तरह के उत्सव लोग मना सकते है। भारत का 
भोजन दुनिया भर में लोकप्रिय है।

सभी राज्यों के अपने-अपने विशेष भोजन होते है जिसका मज़ा हम सब देश वासी उठाते 
है। सभी राज्यों के अपने लज़्ज़तदार व्यंजन है, चाहे वह सरसो के साग से लेकर 
दक्षिण भारत के इडली डोसे तक, सभी लोग इस भोजन का आनंद उठाते है। रामायण, 
महाभारत और भगवतगीता जैसे साहित्य और उसके मूल्य हमे ज़िन्दगी के पथ पर चलना   
और सही -गलत में फर्क करना सिखाते है।

आज हम चैन और आज़ादी से घूम रहे है, अपने बातों को सबके समक्ष रख रहे है और 
रातों को चैन की नींद सो रहे है तो इसका श्रेय हमारे देश के सभी सुरक्षा बलों 
को जाता है। हमें अपने भारतीय सैनिक पर गर्व है, वह पूरी रात जागकर देश सेवा 
करते है, ताकि देशवासी सुरक्षित रह सके।

निष्कर्ष: इस देश पर मुझे और सभी देशवासी को नाज़ है। हम अलग-अलग भाषाएं बोलते 
हैं और कई देवी -देवताओं की पूजा करते हैं। फिर भी हम सभी भारतीयों की 
संभावनाएं वही है। इतनी सादगी और अपनापन इस देश से बेहतर हमे और कहीं नहीं 
मिलेगा। इन विविधताओं के बावजूद हम सब एक है। ठीक उसी प्रकार जैसे एक फूलों 
की माला में, कई प्रकार के फूल होते है, सबके अपने रंग और विशेष सुगंध है 
लेकिन एक साथ एकाकृत है। विविधता में, हमारे देश की महान एकता बसी हुई है। यह 
वह देश है जो अपनी विविधता, मजबूत एकता, और शांति के लिए विश्वभर में मशहूर 
है। सभी देशवासी में देशप्रेम की भावना कूट -कूट कर भरी है। हमे फक्र है अपने 
हिन्दुस्तान पर।

आंशिक तिवारी
expr:data-identifier='data:post.id'

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

7


 

6

- हम उम्मीद करते हैं कि यह लेखक की स्व-रचित/लिखित लेख/रचना है। अपना लेख/रचना वेबसाइट पर प्रकाशित होने के लिए व्हाट्सअप से भेजने के लिए यहाँ क्लिक करें। 
कंटेंट लेखक की स्वतंत्र विचार मासिक लेखन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए यहाँ क्लिक करें।। 

2