कोई परिणाम नहीं मिला

    अखिल ब्रह्मांड सनातन के देवों - देवियों के अधीन है

     आध्यात्मिक एवं धार्मिक सत्ता की बात होती है तो यह जानना जरूरी है कि अखिल ब्रह्मांड किसके अधीन है? निश्चित रूप से देवों - देवियों की सत्ता ब्रह्मांड से ऊपर है जिससे यह समझ सभी में आनी जरूरी है कि अखिल ब्रह्मांड देवों - देवियों के अधीन है और उन्हीं की इच्छा एवं शक्ति से अखिल ब्रह्मांड के कार्य संपादित होते हैं। ब्रह्माण्ड या यूनिवर्स रहे या ना रहे लेकिन विष्णु लोक (वैकुण्ठ लोक), यम लोक, ब्रह्म लोक और शिव लोक हमेशा रहेंगे चाहे इस दुनिया का वज़ूद प्रलय आने के बाद क्यों न मिट जाये?
    ब्रह्म साकार होते हैं लेकिन उनको देखने के शक्ति अधिकतर मनुष्यों के पास नहीं होने के कारण हम उन्हें निराकार रूप में मानते हैं जो सदाशिव के नाम से संज्ञित हैं और इस नाम से दुनिया के लोग उन्हें जानते हैं। देवों - देवियों के दर्शन ईश्वरीय शक्ति को प्राप्त मनुष्यों को ही सुलभ है। यदि आप निराकार रूप में सदाशिव को इस भू लोक सहित ब्रह्मांड का मालिक मानते हैं तो साकार रूप में नारायण श्री हरि विष्णु ही इस दुनिया के मालिक हैं और  सृजन हेतु ब्रह्म देव की सत्ता आई ठीक उसी तरह से संहार हेतु शिव - शंकर की सत्ता आई लेकिन पालन का अधिकार श्री हरि ने अपने पास रखी लेकिन सुचारू रूप से दुनिया सहित ब्रह्मांड की सत्ता नहीं चलने की वज़ह से सृजक ब्रह्मा जी ने श्री हरि नारायण विष्णु का ध्यान 1000 वर्षो तक किया जिससे श्री चित्रगुप्त की प्रकटीकरण  तीनों गुणों से युक्त एकात्मक शक्ति के रूप में हुई, चित्रगुप्त   कालों के काल महाकाल भी हैं क्योंकि प्रलय करने की शक्ति केवल श्री चित्रगुप्त के पास ही है। और जिसके पास सर्वश्रेष्ठ शक्ति होती है वह ही अखिल ब्रह्मांड को चलाता है जिसमें सूर्य, चण्द्रमा, ग्रह, नक्षत्र, पृथ्वी इत्यादि हैं।इसके अलावा श्री चित्रगुप्त को न्याय करने की शक्ति भी मिली हुई इसलिये वे दंडाधिकारी भी हैं और इस तरह वे अखिल ब्रह्मांड के न्यायाधीश भी हैं और इनके अंतर्गत सृजन, पालन - पोषण और संहार भी है और ये प्रलयंकर तो हैं ही।
    शक्ति स्वरुपा माँ दुर्गा और उनके नौ रूपों का भी पूरे संसार पर वर्चस्व है जिनमें पालन - पोषण के साथ संहार की भी शक्ति है लेकिन प्रलय करने की शक्ति किसी भी देवी के पास नहीं है इसलिये यह कहना सही ही होगा कि अखिल ब्रह्मांड देवों - देवियों के अधीन है और देवों - देवियों की सत्ता ब्रह्मांड से ऊपर की है। जय सनातन। 

                                    :- अजीत सिन्हा, बोकारो, झारखंड

    एक टिप्पणी भेजें

    Thank You for giving your important feedback & precious time! 😊

    और नया पुराने

    संपर्क फ़ॉर्म