जी हां मैंने बहुतों को बदलते देखा है।

काफी दिनों से दिल में बैठे एक तूफान को कुछ शब्दों में बयां करने की कोशिश की है।
इस दुनिया में मतलब के साथ यारी और वक्त के साथ गद्दारी का फलसफा बयां है।
लिखता रहता हूं अक्सर मोटिवेशनल, रोमांटिक लाइने,और स्वयं महसूस की गई यात्रा वृतांत कहानियां बहुत आज एक छोटी सी कविता लिखने का एकमात्र प्रयास है।

"इस बेमतलब सी दुनिया में मैंने,
                   बहुतों को बदलते देखा है।।"
जब खुद से नजर हटाई,
                  और आस पास गौर फरमाया,
तो बस इतना ही सबको अजमाया,
  इस दुनिया की भीड़ में, 
               स्वयं को अकेला पाया,
इक रात बैठा रहा यूं ही हसीन रातों में,
               शीतल सी हवाओ में,
और कुछ डूब सा गया संगम के किनारे, 
                इस अनजान दुनिया के ख्यालों में...
फिर कुछ ही पलों में ये एहसास आया,
                इस तन्हाई के मेले में,
स्वयं को ही अकेला तन्हा नहीं पाया,
               यहां तो खुद के जैसा हाल बहुतों का पाया...
चलो अब चलते हैं, इस खुशनुमा दुनिया की ओर,
        कहीं न कहीं जो मैंने देखा है, वही सबने देखा है।
इस खुशनुमा सी भीड़ में हस्ते हुए, 
                                बहुतों को रोते देखा है।
अपनों का साथ हो के भी,
                   बहुतों को खोते देखा है।
यहां सबको दूसरो के जैसा बनने की कोशिश में,
                  स्वयं की पहचान खोते देखा है।
अकेले न हो जाने के डर से,
              गैरों की महफिल में शामिल होते देखा है।
दुश्मनों की तो बात ही न कीजिए,
 यहां मतलब के बाद अपनो को अपनो से बदलते देखा है।
"जिसे स्वयं पर गुमान रहा हो कभी,
         उसे सबसे अलग तन्हा होते देखा है।।"
आजकल की इस दुनिया में हंस तो सभी रहे थे,
                            जमाने में बदलते जमाने के साथ,
लोगों की भीड़ में रंग बदलते यारानो को देखा है।।
सबको बदलते देखा है,
           जी हां मैंने बहुतों को बदलते देखा है।।

                                       
                                        -निशांत श्रीवास्तव

expr:data-identifier='data:post.id'

एक टिप्पणी भेजें

20 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
  1. Wah bhai dil khush ho gya real life ka feel hai

    जवाब देंहटाएं
  2. वाह मेरे शेर

    जवाब देंहटाएं
  3. Closer to the truth......Great💐🤘

    जवाब देंहटाएं
  4. 👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏✍️👏👏

    जवाब देंहटाएं
  5. बहुत खूब
    तूफान- ए - दिल को
    बयां करती।

    जवाब देंहटाएं

Thank You for giving your important feedback & precious time! 😊

7


 

6

- हम उम्मीद करते हैं कि यह लेखक की स्व-रचित/लिखित लेख/रचना है। अपना लेख/रचना वेबसाइट पर प्रकाशित होने के लिए व्हाट्सअप से भेजने के लिए यहाँ क्लिक करें। 
कंटेंट लेखक की स्वतंत्र विचार मासिक लेखन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए यहाँ क्लिक करें।। 

2