*घनाक्षरी*
तीन रंग-रूप लिए,सारनाथ चक्र हिये,केसरी, सफेद हरा, करता धमाल है।
शांति, क्रांति, बलिदान, वीरता का शौर्य गान,तीन रंग लिए ध्वज, हिन्द बेमिसाल है।
दिनकर देश हित, करें काव्य पाठ नित, वीर बलवान कथा,वाकई विशाल है।
देश हित लिखें नित, देश हित पढ़ें नित ,पंकज है पंक खिल, पुष्प बाकमाल है।।
*✍🏽पंकज सिंह "दिनकर"*
*(अर्कवंशी)लखनऊ उत्तर प्रदेश*