"आतंकवाद"

Content Collaboration by ✍:-
SHLOK TIWARI, 
📞9118225475

मानव एक विवेकशील प्राणी है। वह विचार और भावों में संतुलन रखकर समूची मानवता के कल्याण के लिए कार्य कर सकने में सक्षम है|
उसका अस्तित्व ही उसकी विवेकशीलता पर निर्भर करता है| आंतकवाद मनुष्य के इसी विवेक का हरण कर लेता है| उसे विवेकशून्य कर देता है और वह अपनी मानवता से हाथ झाड़कर हिंसक और क्रूर कर्मों में लिप्त हो जाता है|
                 Photo Source - Google 

पशु के स्तर पर उतर जाता है| आंतकवाद चाहे जिस देश में पनपे, वह समूची मानवता के लिए अभिशाप है| यदि मनुष्य को मनुष्य बने रहना है तो इस आंतकवाद को समाप्त करना ही होगा| समस्या हीन जीवन, जीवन नहीं मरण है और उन समस्याओं के निराकरण की ओर प्रवृत्त होना असली जीवन है|
 
आंतकवादी कार्यवाहियों से आज तक समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है| यदि इस प्रकार की सोच पैदा हो जाए तो आंतकवाद जन्म ही ना ले, किंतु क्या इस प्रकार की सोच कभी जन्म लेगी?

चिन्तनात्मक विषय :-

"आतंकवाद" शब्द का तात्पर्य भय एवं चिंता की स्थिति । इसका उद्देश्य है हिंसा द्वारा जनता में आतंक फैलाकर अपनी शक्ति प्रदर्शित करना । भारत में ही नहीं अपितु आज विश्व स्तर पर आतंकवाद की समस्या प्रमुख है । भारत में यह भयंकर रूप धारण किये हुये है ।

आतंकवादी अपने तुच्छ स्वार्थो की पूर्ति हेतु निरीह लोगों की हत्यायें कर रहे हैं । भारतीय लोकतन्त्र को कमजोर बना रहे हैं । पंजाब, जम्मु-कश्मीर, असम, तमिलनाडु, उत्तराखण्ड, बिहार, पश्चिम बंगाल, आन्ध्रप्रदेश आदि राज्यों में आतंकवाद के अनेक कारण हैं ।

अत: इन कारणों का अध्ययन कर इन्हें दूर किया जाना अति आवश्यक है तभी भारत से आतंकवाद की समस्या को समाप्त किया जा सकता है ।

निष्कर्ष:

आंतकवाद से लड़ने और उसे जड़ से उखाड़ने के लिए कुछ संगठन है जैसे ATS , RAW और राष्ट्रीय जांच एजेंसी है । यह सारे संगठन आंतकवादी गतिविधियों को होने से पहले भाप लेती है और सरकार को सूचित भी कर देती है। यह सारे सुरक्षा कर्मी अपने जान की परवाह किये बगैर आंतकवाद फैलाने वाले संगठनों के खिलाफ लड़ती है और उनके मंसूबो को कामयाब नहीं होने देती है। इसी तरह एक जुट होकर लड़ना होगा। पूरे विश्व के सभी देशो को मिलकर आंतकवाद फैलाने वाले बुरे राक्षशो को हराना होगा।
expr:data-identifier='data:post.id'

एक टिप्पणी भेजें

2 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Thank You for giving your important feedback & precious time! 😊

7


 

6

- हम उम्मीद करते हैं कि यह लेखक की स्व-रचित/लिखित लेख/रचना है। अपना लेख/रचना वेबसाइट पर प्रकाशित होने के लिए व्हाट्सअप से भेजने के लिए यहाँ क्लिक करें। 
कंटेंट लेखक की स्वतंत्र विचार मासिक लेखन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए यहाँ क्लिक करें।। 

2